
गाजीपुर में पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक पर मुकदमा हुआ दर्ज
गाजीपुर: गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी पत्रकार अभिषेक कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक शिवम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला-
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पत्रकार अभिषेक कुमार सिंह का आरोप है कि होली के दिन आरोपी युवक शिवम सिंह अपने ननिहाल मैनपुर में ही रहता है प्रार्थी पत्रकार घर के सामने अपनी काली बुलेट से पहुंचा और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल भी बन गया।
पुलिस की कार्यवाही-
पीड़ित पत्रकार ने मामले की शिकायत करंडा थाने में दी। शिकायत के आधार पर करंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकी सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







