
भदोही जनपद के सुरियावा गांव में मनबढ़ द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण एवं दुर्व्यवहार के संबंध में हस्तक्षेप
उप जिला अधिकारी के आदेशों का भी सुरियावा थाना प्रभारी नहीं कर रहे पालन
इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना है जिसमें पट्टीदारों द्वारा अवैध रूप से भूमि अतिक्रमण, एवं जान से मारने की धमकी देकर निरंतर उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है
भदोही.. भदोही जनपद के सुरियावा थाना अंतर्गत एकौनी गांव वीरेंद्र कुमार सिंह के उक्त भूमि का कानूनी हस्तांतरण पंचों के द्वारा सहमति के आधार पर वर्ष 1971 में मेरे दादा जी से मेरे पिता के नाम विधिवत पंजीकृत दस्तावेजों द्वारा किया गया था। तत्पश्चात वर्ष 2016 में उक्त भूमि मेरे नाम विधिसम्मत रूप से स्थानांतरित हुई। तब से हमारा परिवार उक्त भूमि पर लगातार, शांतिपूर्ण एवं निर्विवाद कब्जे में है।
परंतु लगभग दस वर्षों के उपरांत अब हमारे पट्टीदारों द्वारा इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ साथ वे मेरे परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार, मौखिक हमारा दरवाजे पर आकर धमकी एवं डराने धमकाने जैसी गतिविधियों में भी लिप्त हैं, जिससे हमारे परिवार के लिए असुरक्षा एवं भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है।
हालांकि हमारे पास भूमि स्वामित्व से संबंधित सभी वैध एवं पंजीकृत दस्तावेज उपलब्ध हैं, फिर भी उनके इन कृत्यों के कारण हमें मानसिक पीड़ा एवं तनाव झेलना पड़ रहा है। इस संबंध में मैंने दिनांक 08 03 2026 & 09-03-2026 को जिला प्रशासन को भी लिखित रूप से अवगत कराया था, किंतु अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुईं
अतः हमारे वैधानिक भूमि अधिकारों की रक्षा हो सके
अवैध अतिक्रमण एवं उत्पीड़न को रोका जा सके
मेरे परिवार की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित हो सके
अब देखना होगा कि जनपद के जिला प्रशासन कितनी कार्रवाई करते है |







