
*घर पर चढ़कर फायरिंग का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने*
Report vikas singh
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चिलार में एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि 05 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही राणा प्रताप टमाटर पुत्र राजन, गोकू पुत्र राजन, छोटू पुत्र राजन व राजन पुत्र जगदीश लाइसेंसी बंदूक लेकर उनके घर पर पहुंच गए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।







