
मां शारदा चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा पास कर स्कूल का नाम रोशन किया
गाजीपुर – सीबीएसई बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । जिसमें मां शारदा चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल जलालाबाद का परीक्षा फल सत् प्रतिशत रहा । जिसमें दीक्षा यादव 87% अंजली सिंह 82.80% अभिनेश यादव 82.40% अंजल यादव 82.40 % आकाश जयसवाल 82.20% कशिश राव 81.20% अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।प्रबंध निदेशक ने दी बधाई विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक बृजेश कुशवाहा ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की। “यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम, अभिभावकों के विश्वास और हमारे शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं यदि ठान लें, तो वे आसमान छू सकती हैं। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के बच्चे निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।” बृजेश कुशवाहा, प्रबंध निदेशक इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मेधावियों के घर जाकर उन्हें बधाई दी और उनकी उपलब्धि की सराहना की।







