
गाजीपुर जनपद मे यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में मां शारदा चिल्ड्रन पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में माँ शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज, जलालाबाद के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल छा गया।
मेधावियों की ऊँची उड़ान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही वर्गों में विद्यालय का दवदवा कायम रहा। छात्राओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। हाईस्कूल के चमकते सितारेः हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। अंजली यादव (पुत्री चंद्रजीत यादव) और नित्या विश्वकर्मा (पुत्री बालगोविंद विश्वकर्मा) ने 93.33% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय टॉप किया। अभिषेक कुशवाहा (पुत्र आनंद कुशवाहा) ने 92.16% एवं वंदना यादव 92.8% पल्लवी यादव 90.6% आशीष यादव 90.5% अंकों के साथ शानदार सफलता दर्ज की।
इंटरमीडिएट के गौरवः इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कियाः अंजली यादव (पुत्री संतोष यादव) ने 87% अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी मौर्या (पुत्री अमरजीत मौर्या) और गुंजा विश्वकर्मा (पुत्री मिथिलेश विश्वकर्मा) दोनों ने 85.2% एवं अंशु कुमारी 84% प्रिया राजभर 83.2% प्रियांशु यादव 82. 4% अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
प्रबंध निदेशक ने दी बधाई विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक बृजेश कुशवाहा ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की। “यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम, अभिभावकों के विश्वास और हमारे शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं यदि ठान लें, तो वे आसमान छू सकती हैं। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के बच्चे निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।” बृजेश कुशवाहा, प्रबंध निदेशक इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मेधावियों के घर जाकर उन्हें बधाई दी और उनकी उपलब्धि की सराहना की।







