
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बिना रजिस्ट्रेशन एवं रिनुअल कराएं चल रहे फर्जी अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी
अब देखना होगा कि चिकित्सा प्रभारी बिरनो अपने क्षेत्र में चल रहे अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटर पर कितनी कार्रवाई करते है
डिग्री धारक डॉक्टर का पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड मे मोटी रकम लेकर डिग्री तो लग जाती है मगर मौके पर कोई डॉक्टर नहीं रहते सेंटर चलते हैं प्रैक्टिशनर के भरोसे
गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के अंतर्गत सदर ब्लॉक के जंगीपुर मार्केट स्थित हिंदुस्तान डायग्नोस्टिक्स अल्ट्रासाउंड सेंटर व प्रकाश डायग्नोसिस सेंटर व ऐस डायग्नोसिस सेंटर जो स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से अवैध पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड संचालित किया जा रहा है विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि ना तो इनके पास मौके पर कोई डायग्नोसिसअल्ट्रासाउंड जांच करने का कोई डॉक्टर है ना ही कोई इसके बावजूद भी अल्ट्रासाउंड चला रहे है बार बार स्वास्थ्य को लेकर सरकार फरमान जारी कर रही है की स्वास्थ्य को लेकर बेहतर सुविधा जिले व प्रदेश में दिया जाए लेकिन सरकार के मंशा पर पानी फेर है जिला स्वास्थ्य विभाग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है कहीं ना कहीं देखा जाए तो जिला स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से अल्ट्रासाउंड के जेब भर रहे हैं तो मरीज व मरीज के परीजनों के जेब पर डाका पड़ रहा है ऐसे ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का यह मामला सदर ब्लॉक के जंगीपुर मार्केट के लावा मोड के समीप अल्ट्रासाउंड हॉस्पिटल एवं क्लिनिक चलाकर मरीजों की जिंदगी के साथ खेला जा रहा है जहां निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र आए दिन मरीजों के जिंदगी के ऊपर अपना कहर ढाल रहा है तो जिला स्वास्थ्य विभाग भी मिलकर आनंद ले रहा है ।जी हां जैसा कि बताना चाहता हूं कि। इस तरह से मरीजों का जान भी जा सकता है इस मामले से नृविज्ञान लोग और कम पैसों के लिए अपनी जान को दांव पर लगा देते हैं । ऐसे में देखा जाए तो आए दिन पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड संचालित किया जा रहा है आखिरकार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेशों की उड़ी धज्जियां बिरनो एवं जंगीपुर मार्केट के समीप अल्ट्रासाउंड संचालित हो रहा है फर्जी तरीके अल्ट्रासाउंड सेंटर नहीं हो रही कोई कार्रवाईआखिर बिना रजिस्ट्रेशन वह बिना रिन्यूअल के स्वास्थ्य विभाग कैसे अल्ट्रासाउंड केंद्र को कैसे संचालित करवा देते हैं देखना होगा अब कितनी करवाई होती है।







